अज्ञात कारणों से किशोरी की मृत्यु

गाजीपुर- सादात थाना क्षेत्र के पचरूखवां गांव निवासिनी किशोरी की बुधवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। गुरुवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। बता दें कि पचरूखवां गांव निवासी जितेंद्र सिह की दो पुत्रियों में अनन्या सिह(16) छोटी थी। रोज की भांति रात में वह खाना खाकर सोई। देर रात में उसे उल्टी हुई। उसके बाद वह सोई। सुबह उसकी मां जगाने गई तो वह मृत पड़ी थी। यह देख वह शोर-शराबा की तो घर के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। घरवालों ने बताया कि अनन्या कक्षा 11 की छात्रा थी। उप निरीक्षक दशाराज ¨सह ने बताया कि किशोरी की मौत कैसे हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इस मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a Reply