अयोध्या: मिल्कीपुर का उप चुनाव जनता बनाम सरकार के बीच है -अखिलेश यादव

अयोध्या:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज मिल्कीपुर विधान उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री अजीत प्रसाद के समर्थन में विशाल चुनाव जनसभा को सम्बोधित किया। श्री अखिलेश यादव ने श्री अजीत प्रसाद को भारी मतों से जिताने की अपील की। इससे पूर्व श्री अखिलेश यादव ने स्वर्गीय मित्रसेन यादव की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर का चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है। मिल्कीपुर का चुनाव चुनौती है। यह चुनाव जनता बनाम सरकार के बीच है। मतदाताओं और प्रशासन के बीच होने जा रहे यह चुनाव राजनीति की दिशा का संदेश देगा। मिल्कीपुर की जनता समाजवादियों के साथ है। इसीलिए भाजपा ने 9 सीटों के साथ हुए उपचुनाव के साथ मिल्कीपुर का चुनाव नहीं होने दिया। मिल्कीपुर के इस उपचुनाव के परिणाम को लेकर भाजपा के लखनऊ वालों को नींद नहीं आ रही है। अयोध्या की जनता ने लोकसभा चुनाव में जिताकर समाजवादी पार्टी का सम्मान बढ़ाया। हमने अवधेश प्रसाद जी को अपने साथ आगे बैठाया तो कई लोगों को दर्द होने लगता है। अयोध्या की जनता ने भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीतिक को खत्म कर दिया। मिल्कीपुर में समाजवादियों का महाकुंभ भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति का पूरी तरह से खात्मा कर देगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में जिस तरह की घटना हुई है उसकी कोई कल्पना नहीं की जा सकती है। सरकार महाकुंभ में हर घंटे लोगों के स्नान के आंकड़े दे रही थी। लेकिन महाकुंभ में भगदड़ में जान गवांने वालों की संख्या नही बता पा रही है। भाजपा सरकार ने कुंभ में अव्यवस्था की। हिन्दुओं की जान ले ली। उनकी लाशें बिछवा दी। महाकुंभ भगदड़ में जिन श्रद्धालुओं का सामान छूट गया और बिखर गया था उसे जेसीबी से फेकवा दिया। सुनने में आ रहा है कि उसमें लाशें भी थी।
मुख्यमंत्री और सरकार महाकुंभ में भगदड़ की सच्चाई नहीं बता रही है। मौतों के आंकड़े को छिपा रहे है। जो करोड़ों लोगों की गिनती कर रहे थे उन्हें भगदड़ की घटना को स्वीकार करने में 17 घंटे लगे। सरकार 30 लोगों की मौत बता रही है। वह सही नहीं है। जो तस्वीरें और वीडियो आये हैं वह बेहद भयावह है। अखबार और टीवी चैनल वाले भले सही न बताएं, लेकिन सोशल मीडिया के तमाम लोग हैं जो सच्चाई सामने ला रहे हैं। परिजन अपनो को ढूंढ़ रहे हैं, बिलख रहे हैं लेकिन सरकार कोई जानकारी नहीं दे रही है। सरकार मरने वालों और खोने वालों के सही आंकड़े नहीं बता रही है। महाकुंभ में स्नान के लिए आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिना संगम में स्नान किये वापस चले गये। उन्हें रास्ते से ही वापस कर दिया गया। श्रद्धालुओं को खाने-पीने से लेकर हर तरह की असुविधा का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री जी कुंभ की घटना को चाहे जितना छिपा ले लेकिन सोशल मीडिया के जरिए सब लोग जान गये हैं कि श्रद्धालुओं के साथ किस तरह की घटना घटी है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोग वस्त्र से नहीं विचार से योगी होते है। जो सच को छिपाए वह योगी नहीं है। जो सत्य बोले वही योगी होता है। सरकार और मुख्यमंत्री सच नहीं बोल रहे हैं। सत्य को छिपा रहे है। सौ करोड़ लोगों को स्नान कराने का दावा करने वाली सरकार कुछ करोड़ लोगों को स्नान नहीं करा पा रही है। महाकुंभ में हर तरह की अव्यवस्था रही। मुख्यमंत्री ने जनता को गुमराह किया। सनातन परम्परा के अनुसार कुंभ में साधु, संत, धर्माचार्य और शंकराचार्य का स्नान मुहूर्त के अनुसार होता है। मुख्यमंत्री ने सभी को गुमराह करके सनातन परम्परा को तोड़ने का काम किया। घटना को छिपाने का काम किया। साधु संतों से झूठ बोला।
जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल, सांसद श्री आरके चौधरी पूर्व मंत्री, श्री आनन्द सेन, श्री पवन पाण्डेय, विधायक त्रिभुवन दत्त, संग्राम यादव, गौरव रावत, जिलाध्यक्ष श्री पारस नाथ यादव, फिरोज खान, गब्बर खां, श्री अंकुर सेन ने सम्बोधित किया। जनसभा का संचालन पूर्व विधायक श्री अब्बास अली रुश्दी मियां ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्री जयशंकर पाण्डेय, पूर्व मंत्री श्री अरविन्द सिंह गोप, श्री महेन्द्र यादव, डॉ0 राजपाल कश्यप, श्री राम आसरे विश्वकर्मा, श्री मिठाई लाल भारती श्री धर्मेन्द्र सोलंकी, श्री लक्ष्मण यादव, शकील नदवी, राम करन निर्मल, अरविन्द गिरि, संजय सविता विद्यार्थी आदि भी मौजूद रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रव