आंगनबाडी- चोर पकडवाने के लिये देंगी जिला मुख्यालयों पर धरना

लखनऊ-उत्तर प्रदेश मे अनेक आंगनबाडी कार्यकरतियों के संगठन है। उन्ही अनेक संगठनो मे से एक संगठन है , महिला आंगनबाडी कर्मचारी संघ उ०प्र० । इस के प्रदेश अध्यक्ष है श्री गिरीश पान्डेय जी , पान्डेय जी उत्तर प्रदेश के बिजली बिभाग के रिटायर्ड कर्मी है और गोमती नगर लखनऊ मे उनका निजी अलीसान मकान है । पान्डेय जी और उनकी पत्नी उसी मकान मे रहते है। पान्डेय जी महिला आंगनबाडी कर्मचारी संघ और उ०प्र०विद्युत पंचायत मजदुर संघ के प्रदेश अध्यक्ष है और इसी के साथ उत्तर प्रदेश सीडीपीओ एवं सुपरवाईजर एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक भी है। हिन्द मजदुर सभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी है। गिरीश पान्डेय के गोमती नगर स्थित घर पर 12 जूलाई के रात्री 3 चोरी/डकैती पडी , एफ.आई.आर.दर्ज हुई। पान्डेय जी चोरो का पता लगाने के लिये तमाम उच्चाधिकारीयों के यहाँ अनेक मजदुर संघ के पदाधिकारीयों को लेकर मिले लेकिन नतीजा कुछ नही निकला। तीन दिन पुर्व महिला आंगनबाडी कर्मचारी संघ उ०प्र० की महामंत्री नीलम पान्डेय ने अपने सभी जिलाध्यक्षो को एक पत्र जारी किया है , पत्र के कुछ अंश को यहा लिख रहा हुँ – साथ ही यह भी मांग किया जाय कि प्रदेश के अध्यक्ष श्री गिरीश पान्डेय जी के घर गत 12 जूलाई की रात्रि 3 बजे हुई भीषण डकैती एवं जान लेवा हमला का खुलासा न कर पाने के लिये पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कातिलों को गिरफ्तार करने की मांग भी की जाय ,,। आंगनबाडी कार्यकरतियाँ 17 अगस्त को प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर चोर पकडने के लिये धरना दे या लखनऊ जीपीओ पार्क मे मानदेय बृद्धि के लिये धरना दे, ये तो आंगनबाडीयों को ही तय करना है।