आजमगढ़-जलाने की लकडी के प्रहार से पत्नी की हत्या

आजमगढ़-अहरौला थाना क्षेत्र के सिरपट्टी गांव निवासी 22 वर्षीय डिपल राजभर पत्नी विजय राजभर मंगलवार को दिन में लगभग दस बजे घर में लकड़ी के चूल्हा जलाकर भोजन बना रही थी। उसी दौरान उसका पति भी आ गया। किसी बात को लेकर पति से डिपल का विवाद हो गया। विवाद के दौरान उसने अपनी पत्नी के सिर पर लकड़ी से प्रहार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपित पति फरार हो गया। परिजन का कहना है कि आरोपित पति की दिमागी हालत ठीक नहीं है। मृत महिला का मायका महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में स्थित है। उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी एक साल की एक पुत्री है। हत्या की खबर पाकर अहरौला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।