आठ महीने से बन्द आपरेशन थिएटर
गाजीपुर-जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर इस समय काफी भार पड़ रहा है। उन्हें ओवर टाइम करना पड़ रहा है। इससे उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और वह खुद बीमार पड़ जा रहे हैं। अपनी ड्यूटी के अलावा इमरजेंसी ड्यूटी, वीआइपी ड्यूटी व पोस्टमार्टम ड्यूटी भी करनी होती है। इससे चिकित्सक चिड़चिड़े होते जा रहे हैं। आठ महीने से बंद है आपरेशन थियेटर ,जिला अस्पताल का आपरेशन थियेटर आठ महीने से बंद चल रहा है। कारण कि यहां सर्जन ही नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को आपरेशन के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। यहां उनका जम कर आर्थिक शोषण किया जाता है। भेजा गया है पत्र- चिकित्सकों की कमी के चलते अस्पताल चलाना मुश्किल हो गया है। आधे पद खाली चल रहे हैं। वहीं मरीजों की भीड़ दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। इसके लिए शासन को कई बार पत्र लिखा गया लेकिन कुछ नहीं होता है। डा. एसएन प्रसाद, सीएमएस जिला अस्पताल