वलियां- बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मुन्ना बजरंगी हत्या कांड में उन्होंने सुनील राठी में भगवान का रूप देखा है। उनका कहना है कि अत्याचार का अंत तो होना ही था। हर अत्याचारी का अंत होता है। राठी ने इस मामले में भगवान की भूमिका अदा की है। इस तरह का बयान देकर सुरेंद्र सिंह ने शीर्ष नेताओं को भी मुसीबत में डाल दिया है। कहा कि जेल के अधिकारी बिके हुए थे। तभी जेल के अंदर हथियार गया और पूर्व नियोजित प्लान के तहत राठी ने हत्या की है। यह एक ईश्व्रीय देन है। ईश्वर की कृपा से ही राठी के मन में हत्या की प्रेरणा जगी और एक बड़े अपराधी का अंत हुआ।
Copyright © GhazipurToday.com All rights reserved. || Developed By Dhiraj Sharma