ऐसा हादसा जिसने पुरे गांव को झकझोर दिया

जौनपुर-सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में शनिवार की दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। परिवार के लोगों ने शौचालय बनवाने के लिए जो गड्ढा खोद रखा था उसमें पुआल रखा हुआ था और उसमें आग जल रही थी। बच्चा खेलते हुआ गड्ढे में जा गिरा और बुरी तरह से झुलस जाने से उसकी मौत हो गई।देवकली गांव निवासी अखिलेश यादव ने अपने घर के पास शौचालय बनवाने के लिए गड्ढा खोदवा रखा है। गड्ढे में पुआल रखा था। किसी ने उसमें आग लगा दी थी। अखिलेश यादव का पांच वर्षीय पुत्र आर्यन यादव खेलते हुए गड्ढे के पास पहुंच गया। असंतुलित होकर गड्ढे में गिर जाने से जल रहे पुआल में वह झुलसकर मर गया। काफी देर तक आर्यन के नजर न आने पर परिजन खोजने लगे तो गड्ढे के भीतर झुलसी अवस्था में मृत पड़ा मिला। घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मदद से बच्चे के शव को निकाला गया।

Leave a Reply