और अब नन्दगंज थानाक्षेत्र मे अम्बेडकर प्रतिमां क्षतिग्रस्त
नन्दगंज ( गाजीपुर) – अभी मरदह थानाक्षेत्र के डंडापुर गांव मे क्षतिग्रस्त डा०भीमराव अम्बेडकर और संत रविदास जी की प्रतिमा का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था , कि अराजक तत्वों ने नन्दगंज थानाक्षेत्र के कुर्बान सराय मे शनिवार की रात्रि स्थापित अम्बेडकर प्रतिमां का हांथ तोड दिया। सुबह ग्रामीण जब सौच के लिए अपने घर से बाहर निकले तो उनकी नजर क्षतिग्रस्त अम्बेडकर प्रतिमां पर पडी। क्षतिग्रस्त अम्बेडकर प्रतिमां को देख कर उनके अनुयायियों मे आक्रोश फैल गया। आक्रोशित अनुयायियों ने सुबह 7 बजे तुरना चट्टी पर , मार्ग जाम कर दिया। घटना की जानकारी होने पर नन्दगंज थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल साथ घटना स्थल पर पंहचे। थानाध्यक्ष की सुचना पर उपजिलाधिकारी सैदपुर सत्यम मिश्रा भी पंहचे। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर क्षतिग्रस्त प्रतिमां की मरम्मत कराने के बाद , अनुयायियों का आक्रोश ठंडा हुआ। डा०अम्बेडकर के अनुयायियों के आग्रह पर , उपजिलाधिकारी ने अम्बेडकर की प्रतिमां के चारों तरफ वाउंडीवाल, सोलर लाईट तथा नई प्रतिमां स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजने का अश्वासन भी दिया। इसके बाद रविवार की सुबह 10 बजे धरना समाप्त हुआ।