कहाँ हुई और किस के शह पर हुई भाजपा कार्यकरताओं की पीटाई

गाजीपुर- सपा और बसपा सरकार मे जहाँ कार्यकरताओं की पौ बाहर होती है वही भाजपा सरकार मे कार्यकरताओं की कौन कहे विधायक तक लाचार दिखते है। सैदपुर तहसील के डहरां कलाँ गाँव मे खलिहान की जमीन का विवाद लगभग छै माह पहले से चला आ रहा है। कई बार पैमाई के बाद भी विवाद नही सुलझा । शुक्रवार को एस.डी.एम.सैदपुर ने लेखपाल व कानूनगो के साथ डहराँ कलाँ गाँव पहुच कर संजय यादव के बुजूर्ग पिता को काफी बुरा भला कहा और जबरी भूमि बिबाद का समाधान कराकर चले आये ऐसा आरोप संजय के सेना मे कार्यरत भाई ने खुद लगाया है। एस.डी.एम.के फैसले से असहमत संजय ने समाधान दिवस पर जब प्रार्थना पत्र देना चाहा तो एस.डी.एम. सैदपुर के चहेते कानगो लालता यादव, सैदपुर लेखपाल धीरेन्द्र सिह व हलका लेखपाल नवनीत श्रीवास्तव ने संजय यादव के साथ मारपीट शुरू कर दिया। संजय यदव से मार पीट कर कोतवाली मे चार घंटे बैठा दिया। इस घटना की जानकारी जब स्थानिय भाजपा कार्यकरताओं को हुई तो आक्रोशित भाजपा कार्यकरताओ ने सैदपुर कोतवाली मे पहुँच कर हंगामा करने लगे। संजय यादव का एक भाई केन्द्रीय मंत्री डा०महेन्द्र पान्डेय की जो गाडी चलाता है। जब केन्द्रीय मंत्री ने मामले मे हस्तक्षेप किया तो एस.डी.एम. ने पल्टी मार कर लेखपाल व कानूनगो के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया।