कैराना लोकसभा उप चूनाव मे आर० एल०डी० प्रत्याशी की जीत
शामली अखिलेश और जयंत की जोड़ी ने कैराना लोकसभा उपचुनाव पर गठबंधन का परचम फहरा दिया है। उनका जाट-मुस्लिम का फार्मूला सफल हो गया। रालोद गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने भाजपा के प्रत्याशी मृगांका सिंह को लगभग 55 हजार मतों से पराजित कर दिया है। इस जीत पर पूरे यूपी में विपक्षियों ने जश्न मनाना शुरु कर दिया है। गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम को 421144 मत और भाजपा की मृगांका सिंह को 378691 मत मिले। शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी की मृगांका सिंह ने बढ़त बना ली थी, लेकिन बाद में राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन आगे हो गई। कैराना में 14 राउंड के बाद गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से 42068 से आगे। कैराना में आठवें चक्र में राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन ने 19923 मत की बढ़त बना ली थी। हसन को 170787 तथा भाजपा की मृगांका सिंह को 150864 मत मिले थे। रालोद की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने सातवें चक्र में 13,962 तथा छठें चक्र में 16209 मत की बढ़त बना ली थी। कैराना में इस उप चुनाव में बड़ी बढ़त बना चुकीं राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन ने कहा कि यह सत्य की जीत है। उन्होंने कहा कि मैंने यहां पर जो भी कहा है, उसी बात पर अडिग हूं। उन्होंने कहा कि यहां पर काफी साजिश भी हुई, लेकिन सत्य तो फिर सत्य रहता है। तबस्सुम हसन ने कहा कि हम नहीं चाहते कि भविष्य में अब ईवीएम से कोई भी चुनाव हो। कैराना में यह जीत 2019 में गठबंधन की जीत की राह तय करेगी। कैराना लोकसभा उपचुनाव में पांचवें चरण की मतगणना के बाद राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने 18,165 मत की बढ़त बना ली है। हसन को 1,13,742 तथा भाजपा की मृगांका सिंह को 95,557 मत मिले हैं। कैराना में तीन चक्र की मतगणना में राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन ने भारतीय जनता पार्टी की मृगांका सिंह पर 14481 मत की बढ़त बना ली । तबस्सुम हमन को 75,503 तथा मृगांका सिंह को 61,022 मत मिले। सहारनपुर की नकुड़ तथा गंगोह विधानसभा से राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी लगातार बढ़त पर हैं। दो चक्र की मतगणना में राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन ने भारतीय जनता पार्टी की मृगांका सिंह पर 7049 मत की बढ़त बना ली। तबस्सुम हमन को 34,184 तथा मृगांका सिंह को 27,135 मत मिले। शामली के जिला निर्वाचन अधिकारी तथा डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना हुई। इसके बाद फिर यहां पर चरणवार ईवीएम से हुए मतदान के मतों की गिनती होगी। मतगणना स्थल पर सभी कर्मचारियों के साथ ही सुरक्षा की व्यवस्था में लगे कर्मी बेहद मुस्तैद तथा सतर्क हैं। कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। गोरखपुर तथा फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद सत्ताधारी दल भाजपा की काफी किरकिरी हुई थी। यहां पर भी भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिंह के खिलाफ पांच दलों ने मिलकर एक महागठबंधन तैयार किया है। बसपा से पूर्व सांसद मुनव्वर हसन की पत्नी तबस्सुम हसन को महागठबंधन से यहां पर साझा उम्मीदवार के रूप में उतारा है। इनके अलावा 11 और प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी की निगाह मतगणना स्थल पर लगी हैं। सपा की तबस्सुम हसन राष्ट्रीय लोकदल के सिंबल पर मैदान में हैं। उनको बसपा, कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया है