गंगा में डूबे दो किशोर-शव का पता नहीं

गाजीपुर -सैदपुर थाना अंतर्गत पक्का घाट पर आज दिन सोमवार को दो किशोरों की गंगा में डूबने से मौत हो गई, गोताखोर किशोरों के शव की तलाश में प्रयत्नशील है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नितेश(15) पुत्र सुभाष निवासी कटघरा व प्रवीण(15) पुत्र आनंद निवासी कटघरा आज दोपहर में लगभग 3:30 बजे गंगा स्नान करने के लिए घर से किसी बहाने सैदपुर स्थित पक्का घाट पर आए हुए थे। जहां नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब कर उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही सैदपुर पुलिस गोताखोरों के साथ घाट पर पहुंची और दोनों किशोरों को खोजने में जुट गई। लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों किशोरों के शव का पता नहीं चल पाया था।