अन्य खबरें

गाजीपुर:दिव्यांग बच्चों के कार्यक्रम नें लोगों को लूभाया

गाजीपुर:समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर के तत्वाधान में राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र फतेहुल्लहपुर गाज़ीपुर के प्रांगण में विश्व दिव्यांग दिवस पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ठाकुर सुरेंद्र बहादुर सिंह (रायबरेली) थे।मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके अतिथियों का मन मोह लिया।जिसके चलते अतिथि लोग भी नृत्य करने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि हम गाजीपुर जिला में जन्मे ऐसी बिटिया को आशीर्वाद देते हैं की जो समाज के दिव्यांग बच्चों को निशुल्क शिक्षा तथा हॉस्टल सुविधा उपलब्ध करा के गौरवपूर्ण कार्य किया है।ऐसा कार्य एक समान व्यक्ति भी अच्छे से नहीं कर सकता।हम संस्था के संरक्षिका सूश्री सविता सिंह को आशीर्वाद देते हुए यह वचन देते हैं कि ऐसा कार्य करते रहने पर इस विद्यालय को कोई चीज की कमी नहीं होगी।ईश्वर करें मेरी आयु इतनी लंबी हो कि हम समाज की सेवा कर सके। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आशुतोष सिंह गोलू 200 कंबल का सहयोग कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया। 50 कंपल का सहयोग सुखबीर एग्रो एनर्जी फतुल्लापुर गाजीपुर ने किया।कार्यक्रम में संरक्षिका सविता सिंह कहा कि हम ऐसे ही सहयोग मिलता रहा तो मैं जीवन भर इस कार्य करने में कभी पीछे नहीं हटूंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथी के रूप में आए डॉक्टर डीपी सिंह ने कार्यक्रम को देखकर प्रशंसा करने पर नहीं चुके।साथही उन्होंने गाना गाकर कार्यक्रम को और गति प्रदान की। कार्यक्रम में 700 दिव्यांग को कंबल एवं भोजन वितरण किया गया।कार्यक्रम में आए हुए सभी को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में आए लोगों का सविता सिंह ने आभार प्रकट किया।फ़तेहुल्लापुर के प्रधान एवं राजदी के प्रधान एवं समाज कल्याण अधिकारी के देख रेख में दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री राम नगीना यादव ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जो भी दिव्यांगों की सहायता होगी शासन उसके लिए सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम मुख्य रूप से सुखबीर एग्रो एनर्जी के अश्वनी गर्ग एवं उनकी टीम तथा लक्ष्मण सिंह कोषाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा, मृत्युंजय सिंह कृषि विभाग ,उमेश श्रीवास्तव ,लव कुश तिवारी, रविंद्र नाथ सिंह ,महिला विकास मंच से मधु यादव ,इंजीनियर सुरेंद्र प्रताप सिंह राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संघ के अध्यक्ष ,पम्मी सिंह ,मीरा सिंह, अंकित सिंह ,शारदा सिंह ,राजेश सिंह टुनटुन, अजीत कुमार गुप्ता, अशोक कुमार यादव ,सुमित्रा सिंह, सुमन सिंह ,राजेश कुमार अनिल यादव ,प्रभुनाथ ,श्रीमती नाजिया, बेगम ,श्रीमती रागिनी सिंह, लक्ष्मी वर्मा आदि लोग मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता एवं लक्ष्मीकांत तिवारी ने संयुक्त रूप में किया|