ग़ाज़ीपुर

गाजीपुर: अन्तर्जनपदीय आर्चरी प्रतियोगिता के विनर प्रतिभागी

गाजीपुर:आज दिनांक 06.02.2025 को जनपद गाजीपुर में चल रही वाराणसी जोन की 12 वीं अन्तर्जनपदीय आर्चरी प्रतियोगिता वर्ष- 2025 के दूसरे दिन प्रतिसार निरीक्षक श्री उमाकान्त त्रिपाठी, महिला निरीक्षक गीता राय ,उ०नि०स०पु० श्री राजेन्द्र प्रसाद, उ०नि०स०पु० श्री कपिलदेव सिंह, मु०आ० माता प्रसाद (टीम प्रशिक्षक), आरक्षी शिव कुमार सरोज, व जनपदों के टीम प्रशिक्षक एवं टीम मैनेजर तथा निर्णायक अजीत गुप्ता (NIS), रामचन्द्र नेशनल मेडलिस्ट, विजय यादव व अन्य खिलाड़ी गण उपस्थित रहे ।
दूसरे दिन की प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम/खिलाड़ीः-
पुरुष वर्ग प्रतियोगिता की टीम अप स्पर्धा 30×50 में-
प्रथम स्थान- जनपद गाजीपुर (मु०आ० माता प्रसाद, मु०आ० विपिन सिंह, आ० शिव कुमार सरोज, आ० लवकुश)
द्वितीय स्थान- भदोही (मु०आ० गिरजेश यादव, मु०आ० रमेश शर्मा, आरक्षी राजित यादव, आरक्षी रोहित गोंड़)
महिला वर्ग प्रतियोगिता की टीम अप स्पर्धा 30×50 में –
प्रथम स्थान- जनपद गाजीपुर (महिला आरक्षी रुबी, आकांक्षा, गीता, दीपा)
द्वितीय स्थान- जनपद आजमगढ़ (महिला आरक्षी चमन खातुन, नीलम, अनीता, ज्योति)
पुरुष वर्ग के 30×50 मी० ओलम्पिक रॉउण्ड-
प्रथम स्थान- मु० आ० पुष्पेन्द्र (जनपद भदोही)
द्वितीय स्थान- आरक्षी राजन प्रसाद (जनपद गाजीपुर)
महिला वर्ग के 30×50 मी० ओलम्पिक रॉउण्ड-
प्रथम स्थान- म०आ० सरोज शाह (जनपद गाजीपुर)
द्वितीय स्थान- म० आ0 अभिलाषा (जनपद गाजीपुर)