गाजीपुर-अफ़जाल के समर्थन में इन्होंने वापस लिया नामांकन-गाजीपुर टुड़े

गाजीपुर-सामान्य लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 में नाम वापसी के क्रम में आज शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब इस चुनावी महाभारत में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में है।इनमें राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी से वेदप्रकाश, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से रामजी राजभर, मौलिक अधिकार पार्टी से रामप्रवेश, किसान मजदूर संघर्ष पार्टी से वीरेंद्र वर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से अजीत कुशवाहा, भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी से भानुप्रकाश पांडेय, बहुजन समाज पार्टी से अफजाल अंसारी, भाजपा से मनोज सिन्हा, भाकपा माले से ईश्वरी कुशवाहा, भारतीय जननायक पार्टी से राजेश, निर्दलीय ह्दय नारायण, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से राजेश, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से संतोष यादव, जनता राज पार्टी से भरत चुनाव मैदान में है।