ग़ाज़ीपुर

गाजीपुर – आयुष राज्य मंत्री के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

गाजीपुर-सिधौना में आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा ने भारी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।इस अवसर पर‌ आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि भाजपा चुनावों तक सीमित रहने वाली पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित जीवंत संगठन है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास वाली पार्टी है। जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों को पार्टी में शामिल कर सदस्य बनाया जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य फिलहाल दस करोड़ से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है। हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही साथ ही राजनीतिक दलों में अनूठी पार्टी भी है। भाजपा केंद्र और राज्य की राजनीति में परिवारवाद पूंजीवाद और माफ़ियावाद से मुक्ति दिलाई है। राजनीति में सुचिता सादगी और कर्मठता को प्राथमिकता देकर आम लोगों में राजनीति के प्रति सम्मान भाव पैदा किया है। कोई राजनीतिक दल लोकतांत्रिक तरीके से हर छह साल में सदस्यता अभियान नहीं चलाता है। प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक छवि से प्रभावित होकर विदेशों में रह रहे बड़ी संख्या में भारतीय लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे है। बड़ी संख्या में लोगों ने आयुष मंत्री के आईडी से भाजपा का सदस्यता लिया। भाजपा की सदस्यता लेने वाले लोगों को एक एक पौधा देकर पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। लोडू यादव, करुणाशंकर, शिवाजी मिश्रा, श्रवण मिश्रा, अखिलेश मिश्र, अनिमेष कुमार, कृष्णानंद सिंह रहे।