गाजीपुर-एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

गाजीपुर- पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर के द्वारा अपराध अपराधियों व अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुडकुडा के कुशल पर्यवेक्षण में देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व रोकथाम जुर्म जरायम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत दिनांक 25.07.2023 को उ0नि0 श्री मन्शा राम गुप्ता मय हमराह आरक्षी चन्द्रजीत यादव के मामूर होकर सर्वजीत ढाबा के पास बहद ग्राम पहाड़पुर फोरलेन पर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था कि चेकिंग के दौरान अभियुक्त सूर्यप्रताप यादव उर्फ मुनीब यादव पुत्र भावनाथ यादव निवासी ग्राम तराँव थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर को 01 किग्रा0 250 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 113/2023 धारा 8/20 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही थाना नन्दंगज द्वारा प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- सूर्यप्रताप यादव उर्फ मुनीब यादव पुत्र भावनाथ यादव ग्राम तरांव थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर ।
गिरफ्तारी का स्थान- सर्वजीत ढाबा के पास पहाड़पुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
बरादगी -1.250 KG गांजा
अभियुक्त गण का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0-243/2019 धारा 323,427,504,506 भा0द0वि0 थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर
- मु0अ0सं0 165/2022 धारा 307,34, 401 भा0द0वि0 थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर
- मु0अ0सं0 113/2023 धारा 8/20 NDPS Act थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण- - उ0नि0 श्री मन्शा राम गुप्ता
- आरक्षी चन्द्रजीत यादव