गाजीपुर-एक साथ आठ गिरफ्तार

754

गाजीपुर। जमानिया कोतवाली पुलिस ने रविवार को अलग-अलग स्थानों से एक बाइक, एक तमंचा के साथ दो बदमाश और तीन तस्करों को गिरफ्तार कर मैजिक पर लगे तीन गाय तथा तीन मांस तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा प्रतिबंधित मांस बरामद किया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक मंशा राम फुफुआव चट्टी पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक रोका। वाहन का कागजात मांगा तो भागने भागने का प्रयास किया, लेकिन शव होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेन पर एक युवक 315 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ उन्होंने दिलदारनगर निवासी आनंद गुप्ता तथा बलिया जिले नरही थाना के सुहाव निवासी राजकुमार वर्मा बताया। दोनों बाइक चोरी की होने बात कही। उरनिरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी ने नरिसंहपुर पुलिया के पास एक मैजिक को पकड़ा। उस लगे तीन गाय के तस्कर करंडा थाना क्षेत्र के बड़की नौदर निवासी अमरजीत पासवान, यही के झम्मन पासवान, रायगढ़ भभुआ बिहार के डोरार निवासी नितीश यादव को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में उपनिरीक्षक सेनापति सिंह गश्त के दौरान देवड़ी जाने वाले मार्ग पर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास 25 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पूछताछ में भभुआ बिहार के बदौड़ा गांव निवासी मुख्तार, यही के इम्तियाज और मुन्ना नाई ने बताया कि हम लोग मांस को बेचने के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कां. विनोद सोनकर, कां. विवेक पांडेय, कां. मिथलेश कुमार, कां. धिरेंद्र यादव, कां. फुजैद और कां. नवीन यादव शामिल थे।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries