अन्य खबरें

गाजीपुर-एस्मा लगाकर कर्मचारियों की आवाज बन्द किया जा रहा है-दुबे

ग़ाज़ीपुर,केन्द्रीय श्रम संगठनो द्वारा पुर्व घोषित एक दिवसीय देश व्यापी हड़ताल को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष इ हरिकिशोर तिवारी व प्रान्तीय महा मन्त्री शिव बरन यादव के निर्देश पर जनपद इकाई ग़ाज़ीपुर द्वारा समर्थन करने का निर्णय लिया गया था,किन्तू हड़ताल से एक दिन पुर्व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एस्मा लगा कर हड़ताल पर प्रतिबन्ध लगा देने के निर्णय से कर्मचारी शिक्षक व श्रमिक संगठनों मे रोष व्याप्त है।परिषद द्वारा पुर्व निर्धारित कार्यक्रम मे परिवर्तन करते हुए सदर ब्लाक परिसर मे कार्यकारणी की बैठक कर प्रतीकात्मक बिरोध किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे परिष्द के जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे ने सरकार के कर्मचारी बिरोधी नीतियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।उन्होने कहा कि कोरोना के संकट काल मे जब निजी संस्था ने अपने हाथ खड़े कर दिये थे तब सरकारी कर्मचारियो अपनी जान जोखिम मे डाल कर सरकार के निर्देश पर आम जनता की सेवा कर रहे थे,किन्तु उन्हे पुरस्कृत,सम्मानित करने के बजाय पुर्व से मिल रही सुविधाओं को भी बन्द कर दिया।सरकार न तो कर्मचारी संगठनो से वार्ता कर रही है न ही उनकी समस्या का निराकरण ही कर रही है। जब कर्मचारी संगठन अपने लोकतांत्रिक अधिकार के तहत ध्यानाकर्षण करते हुए अपनी बात रखना चाहते हैं तो एस्मा लगा कर उनकी आवाज बन्द की जा रही है जो निद्नीय व दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यकारिणी की बैठक मे परिषद से संबध्द व सहयोगी संगठनो के स्थानीय स्तर की समस्या पर भी चर्चा की गई व सरकार व शाशन से अपील की गई की कोरोना की वेक्सींन के उप्लब्ध हो जाने पर सबसे पहले सरकारी क्षेत्र के लोगोंको लगाई जाय। कार्यकारिणी की समिक्षा बैठक को सुर्य्भानु राय,पवन पाण्डेय,बैज नाथ तिवारी,अनन्त सिंह,प्रमोद उपाध्याय,प्रफुल्ल राय,संजय यादव,रमेश राम,डा भास्कर दुबे,नीरज तिवारी,प्रवीण कुशवाहा,मनोज राय,उग्रसेन कुमार,फ़ैज अहमद,रबी उपाध्याय,महेंद्र यादव,धनंजय कुमार,चन्द्रीका राम,संजय सिंह,सुबास सिंह,जमुना यादव,राम भवन,इ सुरेन्द्र प्रताप,इ बिजय,यादव,इ दयानंद,अखिलेश ,सहित बिभिन्न बिभागो के कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
परिषद के कार्यकारिणी की समिक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे,व संचालन जिला मन्त्री ओम प्रकाश यादव ने किया।
प्रमोद मिश्रा
जिला मिडिया प्रभारी,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ग़ाज़ीपुर।

Leave a Reply