ग़ाज़ीपुर
गाजीपुर: गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत

गाजीपुर:अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 08.01.2025 को उ0नि0 बृजेश्वर यादव मय टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण व रात्रिगश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग करते हुए चोचकपुर तिराहे के पास से पिकप वाहन संख्या UP67AT8718 को रोककर चेक किया गया तो वाहन चालक, वाहन को रोककर खेत में कूदकर भागने में सफल रहा। तत्पश्चात् पिकप वाहन उपरोक्त से 11 राशि गोवंश (02 राशि गाय,02 राशि साड़ व 07 राशि बछड़ा) जिसे क्रूरता पूर्वक लादकर वध हेतु ले जाया जा रहा था, को बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर नियमानुसार मु0अ0सं0 06/2025 धारा- 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्तगण का नाम पता –
- वाहन स्वामी सुरेन्द्र पुत्र जोखू प्रसाद निवासी रघुनाथपुर खुरहुजा थाना बबुरी जनपद चन्दौली
- वाहन संख्या UP67AT8718 का चालक नाम पता अज्ञात
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 06/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना कऱण्डा गाजीपुर
बरामदगी का विवरण–
1.एक अदद पिकप वाहन सं0- UP67AT8718 2. 11 राशि गोवंश (02 राशि गाय,02 राशि साड़ व 07 राशि बछड़ा)
गिरफ्तारी- निल
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम – - उ0नि0 श्री बृजेश्वर यादव मय टीम थाना करण्डा जनपद गाजीपुर
पुलिस मीडिया सेल
जनपद गाजीपुर