गाजीपुर- गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार
गाजीपुर -अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 21.10.2024 को उ0नि0 विवेक कुमार पाठक चौकी प्रभारी बारा थाना गहमर गाजीपुर मय टीम द्वारा चौकी बारा के पास थाना गहमर गाजीपुर से अभियुक्त पंकज यादव पुत्र देवनाथ यादव निवासी कालोपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर के कब्जे से एक पिकअप में 08 राशि बछडा बरामद किया गया तथा मौके से अभियुक्त मनीष यादव पुत्र भगेलू यादव निवासी सुहवल जनपद गाजीपुर अँधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 189/2024 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 बनाम 1. पंकज यादव पुत्र देवनाथ यादव निवासी कालोपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर 2. मनीष यादव पुत्र भगेलू यादव निवासी सुहवल जनपद गाजीपुर 3. सद्दाम पुत्र अब्दुल कलाम उर्फ उदल निवासी उसिया थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर का पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता – 1. पंकज यादव पुत्र देवनाथ यादव निवासी कालोपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर उम्र 30 वर्ष
बरामदगी का विवरण – अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद वाहन UP61AT0270 पिकअप मे 08 राशि गोवंश बरामद हुआ ।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास —
- मु0अ0सं0 189/2024 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना गहमर जनपद गाजीपुर
- मु0अ0सं0 11/2023 धारा 279,337,338 आईपीसी थाना सुहवल जनपद गाजीपुर
- मु0अ0सं0 133/2019 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना सुहवल जनपद गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1.उ0नि0 विवेक कुमार पाठक चौकी प्रभारी बारा मय टीम थाना गहमर जनपद गाजीपुर