गाजीपुर-नंदगंज थाना क्षेत्र के शिकारपुर में बीते 13 अप्रैल को हुई मारपीट में घायल व्यक्ति के इलाज के बाद घर आने पर शुक्रवार को मौत हो गयी। जिसके बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिकारपुर गांव में बीते 13 अप्रैल को नारद यादव और महेंद्र यादव के बीच मोबाइल को लेकर जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें महेंद्र यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया थे। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। इसके बाद घायल महेंद्र ठीक होकर घर आ गया। लेकिन शुक्रवार को महेंद्र की संदिग्ध मौत हो गयी। इस बाबत थाना प्रभारी सतेंद्र राय ने कहा कि मृतक के पुत्र मुन्ना यादव की तहरीर पर नारद समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
