अन्य खबरेंग़ाज़ीपुर

गाजीपुर: चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर:अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 10.12.2024 को उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह थाना भुड़कुड़ा व उ0नि0जगपति मिश्रा मय हमराह थाना दुल्लहपुर थाना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली भुडकुडा पर पंजीकृत मु0अ0स0 161/2024 धारा 305/331(4) बी0एन0एस0 व थाना दुल्लहपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0 146/24 धारा 331(4)/305 बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए 06 नफर अभियुक्तगण को आज दिनांक 10.12.2024 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1 .आकाश वर्मा पुत्र अशोक वर्मा निवासी ग्राम कस्बा जखनियाँ थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर
2. लखन्दर उर्फ छोटू चौहान पुत्र रामजी चौहान निवासी ग्राम साहपुर सोम्मन राय थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर
3. सतीश उर्फ चन्दु चौहान पुत्र राजदेव चौहान निवासी ग्राम रामबन थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर
4. लविश कुमार पुत्र कैलाश प्रसाद निवासी ग्राम मंझनपुर थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर
5. श्रवण भारद्वाज पुत्र नन्दलाल भारद्वाज निवासी ग्राम कवला जखनियाँ थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर
6 .राजू उर्फ राजकुमार पटेल पुत्र जवाहिर पटेल निवासी ग्राम गैबीपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर
अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-
1 .मु0अ0सं0-146/2024 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर ।
2. मु0अ0स0 161/2024 धारा 305/331(4) बी0एन0एस0 थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर ।

अभियुक्तगण से बरामद माल का विवरण –
1 .25 जोडी (50 पीस ) पायल सफेद धातु,
2 .हाफ करधन 2 पीस सफेद धातु
3 .हाथ का पंजा 5 जोड़ी(10 पीस) सफेद धातु
4. बचकानी कंगन 7 जोडी (14 पीस) सफेद धातु
5 .बचकानी पायल /कड़ा 3 जोडी (6 पीस)
6 .बिछिया 77 जोडी(154 पीस) सफेद धातु
7 .लाकेट एक अदद पीली धातु
8. एक हजार तीस रूपये नगद
9 . एक अदद मोटरसाइकिल हिरो एचएफ डिलक्स बरंग काला नं0 UP53EN8180
10. एक अदद घटना मे प्रयुक्त लोहे की राड(रम्भा)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर
2. उ0नि0जगपति मिश्रा मय हमराह थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर