ग़ाज़ीपुर

गाजीपुर- जमानियां पंहुची डा.संगीता बलवंत सदस्यता अभियान के लिए

गाजीपुर -11 सितंबर 2024 से भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान का महाजनसंपर्क अभियान शुरू है, इस अभियान के तहत पार्टी के सभी छोटे बड़े नेता घर-घर जाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे है। इसी अभियान के तहत राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने आज जमानिया विधानसभा के नगर और गावों में लोगों से जनसंपर्क कर के पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया।
आज नगरपालिका जमानिया के वार्ड नंबर 13 और ग्रामसभा हेतिमपुर, शाहपुर लठिया एवं कालनपुर में ग्रामवासियों से जनसंपर्क कर के भाजपा की सदस्यता दिलायी गई।
देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश को बड़ा लक्ष्‍य दिया गया है।देश  को अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में पार्टी का पहला पीएम और पहला राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष देने वाले उत्तर प्रदेश को तीन करोड़ नए सदस्‍य बनाने का लक्ष्य दिया है।पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करने के लिए दिन-रात घर-घर जा कर लोगों को पार्टी का सदस्य बना रहे हैं।