गाजीपुर- जीडीएस के जिला मंत्री अशोक सिंह के मृत्यु पर शोकसभा

गाजीपुर-सैदपुर उप डाकघर पर ग्रामीण डाक सेवक संघ से संबंधित ग्रामीण डाक कर्मचारियों ने एक शोक सभा का आयोजन किया।शोक सभा में जीडीएस के जिला मंत्री स्वर्गीय अशोक सिंह निवासी सहेडी (करैला)के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्री बब्बन सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष जीडीएस ने कहा कि” स्वर्गीय अशोक सिंह सदैव डाक कर्मचारियों के हित के लिए संघर्ष करते रहे।स्वर्गीय सिंह अपने संघर्षशील व मिलनसार स्वभाव के कारण डाक कर्मचारियों में काफी लोकप्रिय थे। वे जनपद के ग्रामीण डाक सेवकों के हृदय में सदैव विराजमान रहेंगे ।उनके आकस्मिक निधन से समस्त ग्रामीण डाक सेवक काफी मर्माहत है। ईश्वर उनके आकस्मिक निधन से परिवार को उबरने की ताकत प्रदान करें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री उपेंद्र नाथ सिंह, पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ राय ,राम बचन यादव, आनंद सिंह ,कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, सौरभ यादव, सुनील सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन राम शिरोमणि राम पूर्व सहायक एवं अध्यक्षता ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री घनश्याम सिंह ने किया।