अन्य खबरें

गाजीपुर-तमंचा के साथ गिरफ्तार

गाजीपुर- पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 22.07.2023 को चौकी प्रभारी सिरगिथा राम कुमार ओझा मय हमराह चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम चिलार से एक नफर अभियुक्त सोनू कनौजिया पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम रामपुर बन्तरा थाना नन्दगंज गाजीपुर उम्र 30 वर्ष को कब्जे से एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 112/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
सोनू कन्नौजिया पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम रामपुर बन्तरा थाना नन्दगंज गाजीपुर उम्र 30 वर्ष बरामदगी-
एक अदद एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तारी का स्थान-
ग्राम चिलार थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-

  1. चौकी प्रभारी सिरगिथा राम कुमार ओझा
  2. आरक्षी आशुतोष कुमार