गाजीपुर- पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्वेक्षण में आज दिनांक 23.07.2023 को थानाध्यक्ष जंगीपुर मय हमराह मुखवीर की सूचना पर धुरेहरा मोड़ के पास से समय करीब रात्रि 01.30 बजे, थाना भावरकोल से 10000-10000 रुपये के पुरस्कार घोषित 02 शातिर फरार व वांछित इनामिया को गिरफ्तार किया गया ,जिनके कब्जे से 02 अदद देशी तमंचा 0.315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्तगण थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर के मु0अ0सं0 86/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहे थे, गिरफ्तारशुदा दोनो अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 119/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
➡️बरामदगी-
02 अदद देशी तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस ।
➡️गिरफ्तार अभियुक्त का नाम ,पता व आपराधिक इतिहास
➡️1-अभियुक्त शिवकुमार यादव उर्फ मुलायम यादव पुत्र स्व0 नरायण यादव उर्फ सीरी उर्फ नारायण निवासी ग्राम अलावलपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर
➡️आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 118/2020 धारा 457/380/504/506 भादवि थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर
2.मु0अ0सं0 14/2022 धारा 3/5ए/5बी/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम थाना भावंरकोल जनपद गाजीपुर
3 .मु0अ0सं0 86/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
4 .मु0अ0सं0 119/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर
➡️2-अभियुक्त हरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 जनार्दन यादव निवासी ग्राम त्रिलोकपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर
➡️आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 14/2022 धारा 3/5ए/5बी/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम थाना भावंरकोल जनपद गाजीपुर
2.मु0अ0सं0 86/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
3.मु0अ0सं0 119/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर
➡️गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर
2.उ0नि0 मइयादीन थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर
3.का0 विनय नायक थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर
4.का0 दीपक कुमार सुमन थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर
5.का0 सदानन्द यादव थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर
6.का0 बबलू गोड़ थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर
7.का0 नीरज शर्मा थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर
