गाजीपुर-दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

गाजीपुर-शादियाबाद थानाक्षेत्र के डिहवां निवासी अच्छेलाल राजभर ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी पूजा आयु 24वर्ष की शादी वर्ष 2017 में सादात थाना क्षेत्र के करमदेपुर निवासी राजेश राजभर के पुत्र अभिषेक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे आये दिन प्रताड़ित करते थे। इसी कड़ी में शुक्रवार को उसे जहर देकर मारने के बाद इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि सुबह खाना बनाने को लेकर पूजा का अपनी सास बुधनी देवी के साथ विवाद होने के बाद यह घटना हुई। मृतका को पांच माह का एक दुधमुंहा बच्चा भी था। प्रभारी थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुर राजेश राजभर, सास बुधनी देवी और पति अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित पति को गिरफ्तार कर चालान भेजते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। दूसरी तरफ शनिवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेजा गया। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply