गाजीपुर-जनपद पुलिस अधीक्षक डा०ओंमप्रकाश सिंह के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष करण्डा द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के तीन अभियुक्तगण को रात्रि में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त गणों में 1-सुरेंद्र कुमार बिन्द पुत्र चंद्रमा बिन्द 2-अशोक बिन्द पुत्र स्वर्गीय हेमचंद्र बिन्द 3-प्रमोद बिन्द पुत्र राधेश्याम बिन्द को दिनांक 28 फरवरी 2021 की रात 10:30 बजे दीनापुर पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त गण के विरुद्ध एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के संबंध में गांव के ही लड़को के विरुद्ध 27 फरवरी 2021 को थाना करंडा में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्त गण फरार चल रहे थे। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडे, कांस्टेबल नागेंद्र कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार पाल थाना करंडा जनपद गाजीपुर शामिल थे।
