गाजीपुर- नवरात्र से गूंथा है सृष्टि संचालन एवं मानव जीवन: मंत्री दयाशंकर मिश्र
गाजीपुर : अमेहता गांव (सिधौना) के दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार की रात आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा मां दुर्गा के मूर्ति का विधिवत पूजन कर स्थापित किया। खाद्य सुरक्षा, औषधीय प्रसाशन एवं आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि नवरात्रि पर्व नौ रात्रियों का पर्व है। ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों की मान्यता है। हर ग्रह का संबंध मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में से किसी न किसी एक से है। आयुर्वेद में भी नौ प्रमुख औषधियों का सम्बंध नौ दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों से है। भौतिक ऊर्जाएं भी नौ ही हैं क्योंकि यह उनका ही विकार है। सृष्टि की आकृति जिन भौतिक ऊर्जाओं के आधार पर बनती है वह भी नौ प्रकार है जिनमें नौवां प्रकार ग्रह नक्षत्र है। मां स्वरूपा स्त्री के गर्भ धारण से सुन्दर एवं सुयोग्य संतान को नौ माह की प्रक्रिया पूरी कर जन्म देती है। इसलिए मां को ईश्वर का स्वरूप कहा गया है। नव दुर्गा और उनकी ऊर्जाएं भी नौ ही है। उनमें नौ प्रकार के काल और समय में नौ ऊर्जाएं निहित है। जैविक सृष्टि और पृथ्वी के स्वरूप भी नौ प्रकार के ही होते हैं। स्त्री की अवस्थाएं, उनके स्वभाव एवं गुण भी कुछ नौ ही हैं। यही नहीं मानव मन के भाव और निधियां भी नौ ही है। वरिष्ठ भाजपा नेता रामतेज पांडेय ने कहा कि समाज में कन्याओं का पूजन और स्त्री सम्मान का भाव भी दुर्गा पूजन से जुड़ा है। राकेश मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कमलेश सिंह, रामधनी त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह, डॉ संत प्रताप सिंह, श्रवण मिश्रा, कैलाश श्रीवास्तव, परशुराम यादव, विवेक, विनोद यादव रहे।