गाजीपुर- नाबालिग लड़की को लेकर भागने वाला गिरफ्तार
गाजीपुर-नाबालिक किशोरी का अपहरण कर राजस्थान भागने वाला अपहरण कर्ता राजीव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उचौरी गांव निवासी राजीव कुमार आयु 22 वर्ष पुत्र धीरेंद्र राम अपने पड़ोसी गांव की नाबालिक किशोरी का अपहरण कर तीन महीने पूर्व राजस्थान भाग गया था। खानपुर थाना के तेज तर्रार उपनिरीक्षक अवध नारायण उपाध्याय ने शुक्रवार की सुबह भैरोपुर मोड़ से राजीव को नाबालिक किशोरी संग गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए युवक राजीव को अपहरण, दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। राजीव, किशोरी को उसके घर लाने के बहाने भैरोपुर से घुमाकर वापस ले जाना चाहता था। सटीक मुखबिरी से मिली जानकारी पर दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। बरामद किशोरी का मेडिकल जांच के बाद बयान दर्ज किया गया। उपनिरीक्षक अवध नारायण उपाध्याय ने बताया कि पिछले सालभर में घर से भागने या भगाकर ले जाने वाली कुल इकतालीस किशोरियों एवं युवतियों को अब तक बरामद कर चुके है।