गाजीपुर – पशु तस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 21.10.2024 को थानाध्यक्ष विवेक तिवारी मय हमराह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास चेकिंग के दौरान एक अदद पिकअप महेन्द्रा रजि0नं0 UP60AT3914 जिस पर लदे 05 राशि गाय को अभियुक्त मंजीत यादव पुत्र शेषनाथ यादव ग्राम अलावलपुर एकवारी थाना सुखपुरा जिला बलिया उम्र 22 वर्ष के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पताः-
1. मंजीत यादव पुत्र शेषनाथ यादव ग्राम अलावलपुर एकवारी थाना सुखपुरा जिला बलिया उम्र 22 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास
1 .मु0अ0सं0 143/2023 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर ।
2 .मु0अ0सं0 177/2023 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर ।
बरामदगी
1 .एक अदद पिकअप महिन्द्रा रजि0नं0 UP60AT3914
2. 05 राशि गाय
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1 .थानाध्यक्ष विवेक तिवारी मय हमराह थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर ।