गाजीपुर-पुरानी पेंशन बहाली को होगा प्रदर्शन

80

गाजीपुर-पुरानी पेंशन बहाली को राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणाप्रदेश अध्यक्ष राम लाल यादव के नेतृत्व में होगा विशाल प्रदर्शन
गाजीपुर,उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम लाल यादव के नेतृत्व में चार नवम्बर को दिन में दस बजे से लंका मैदान से विशाल बाइक जुलूस निकाला जाएगा जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क में पहुंच कर मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मा प्रधान मंत्री भारत सरकार,एवम मा मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित करेगा।
उक्त आशय की सूचना राज्य कर्मचारी महा संघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र त्रिपाठी ने दी है,श्री त्रिपाठी ने जनपद गाजीपुर के समस्त कर्मचारी शिक्षक श्रमिक संगठनो से सभी आपसी मतभेद भुला कर इस विशाल आंदोलन को पूर्ण रूप से सफल बनाने की है।
सादर भवदीय

  • बालेंद्र त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष ऊ प्र राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा गाजीपुर।
Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries