गाजीपुर-पुलिस मुठभेड़ में मुख्तार अंसारी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

870

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस को शुक्रवार की रात सफलता मिली। उसने लट्ठूडीह पुलिया के पास से आईएस-191 मुख्तार अंसारी गैंग के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर किया। उसके पास से असलहा के साथ ही भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के आदेशनुसार और सीओ मुहम्मदाबाद निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्र में रात में पुलिस टीम के साथ चक्रमण कर रहा था। इसी दौरान करीब 10 बजे लट्ठूडीह पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। उसे रुकने का इशारा किया गया तो भागने लगा। पीछा करने पर जान मारने की नियत से फायरिंग किया। पुलिस ने अपने को सुरक्षित रखते हुए उसे धर-दबोचा। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, उसकी नली में फंसा कारतूस और जेब से एक कारतूस बरामद किया गया। उसके पास मौजूद झोला से दो किलो गांजा बरामद किया गया। जांच-पड़ताल में पता चला कि वह मुख्तार अंसारी गैंग का सक्रिय सदस्य थाना क्षेत्र के महेंद गांव निवासी तुफैल खां है। संबंधित धाराओं में चालान कर उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल रामनरेश यादव, कां. अवधेश तिवारी, कां. नागेंद्र प्रसाद और कां. शिवविजय सिंह शामिल थे।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries