गाजीपुर-शनिवार की शाम करीब 7 बजे बाइक सवार दो युवक बिथरिया मोड़ से दुल्लहपुर आ रहे थे। बिथरिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन से अचानक टक्कर हो गयी। इसमें जहां बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी, वहीं दोनों दूर तक घिसटाते चले गये। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गयी। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंचकर उठाकर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में मृत कुलदीप राम पुत्र स्व० सिकंदर राम निवासी सोनहरा तथा 22 वर्षीय सूरज राम पुत्र वीरपाल राम निवासी बड़की रकौली बरेली के रहने वाला था। मृतक सूरज राम मऊ जनपद का निवासी था अपने ननिहाल में रहता था और ननिहाल में रहकर मजदूरी का काम करता था। कुलदीप राम सोनहड़ा मोड़ पर चौमिन की दुकान पर आकर मजदूरी का काम करता था। मौत की खबर जैसे ही मिली सनसनी फैल गई। परिजन भी रोते बिलखते थाने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि इस घटना में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक कुलदीप की मां रीता देवी व सूरज राम की मां का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा।
