गाजीपुर-मछली मारने गये दो किशोर डूबे

गाजीपुर- बुधवार की शाम गोमती नदी में मछली पकडने गये दो किशोरों के डूबने का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा दोनों के शवों की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष खानपुर जितेंद्र दुबे ने बताया कि सिधौना के रहने वाले शैलेंद्र आयु 7वर्ष और अरुण आयु 14 वर्ष रजवाड़ी पुल के नीचे गोमती नदी में मछली मारने गए थे।इसी दौरान दोनों नदी में डूब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश करवाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर दोनों ही किशोरों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply