गाजीपुर-मनीषा व नियासा चली ससुराल

309

गाजीपुर-परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर के प्रांगण में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में कुल 7 पारिवारिक विवाद प्रस्तुत हुए। इसमें नियासा देवी पत्नी श्रीकांत निवासी चिलार थाना नंदगंज गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके पति अकारण ही उसे मारते पीटते रहते हैं। इस पर पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों को समझाकर विदाई कराई गई। मनीषा देवी पत्नी महेश कसेरा निवासी बरौला बाजार थाना बलौदा बाजार जिला गोपालगंज बिहार की शिकायत थी कि उसके पति उसके चरित्र पर हमेशा शंका करते रहते हैं। इस पर पति को समझाकर बिदाई कराई गई दो पारिवारिक विवाद कुशलता के बाद बंद कर दिए गए एक पारिवारिक विवाद के लिए अगली तिथि 18/ 12/22 निर्धारित की गई है जबकि दो परिवारिक विवाद में दोनों पक्ष उपस्थित नहीं हुए। इन सभी प्रकरणों के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, शिवशंकर तिवारी, वीरेंद्रनाथ राम महिला सहायता प्रकोष्ट प्रभारी महिला निरीक्षक सुुनम त्रिपाठी आरक्षी आलेश कुमार महिला आरक्षी रोली सिंंह महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी उपस्थिति थे।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries