गाजीपुर-मिशन शक्ति के तहत सभी थानों ने किया महिलाओं को जागरूक

438

गाजीपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए विशेष अभियान “मिशन शक्ति” के अंतर्गत लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को जनपद के समस्त थाना द्वारा “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत विद्यालय/कस्बों/गांवो/मुहल्लों में जाकर बालिकाओं/महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन व अपने अधिकारों/कानून के प्रति जागरुक किया गया। बालिकाओं व महिलाओं को महिला हेल्प लाइन 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, यूपी 112, के संबंध में विस्तृत रुप से इनके कार्य करने के तरीको को बताया गया व उपरोक्त रिस्पास सिस्टम किस प्रकार आपकी मदद करते है, इसको विस्तृत रुप से समझाया गया। बताया गया कि आप इन हेल्प लाइन नंबरों का प्रयोग कर सहायता प्राप्त कर सकती है। महिलाओं से जुड़े साइबर क्राइम के संबंध में जागरुकता के लिए जानकारी दी गई। लैंगिक अपराधों से बालिकाओं का संरक्षण अधिनियम (पास्को एक्ट), महिला के अधिकारो/कानूनों के संबंध मे जानकारी देकर जागरुक किया गया तथा आत्मरक्षा के तरीको के संबंध में जानाकारी देकर जागरुक किया गया। इस मौके पर संबंधित थानाध्यक्ष के साथ ही पुरुष और महिला पुलिस कर्मी मौजूद रही।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries