ग़ाज़ीपुर

गाजीपुर- राधेश्याम अध्यक्ष एवं अजय कुमार बने जिला महामंत्री

गाजीपुर -आज दिनांक 5 अक्टूबर 2024 को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश शाखा जनपद गाजीपुर का त्रैवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। पुन: राधेश्याम सिंह यादव जिला अध्यक्ष एवं अजय कुमार जिला महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंडल से नियुक्त द्वय पर्यवेक्षक संतोष सिंह अध्यक्ष जनपद चंदौली एवं रविंद्र नाथ सिंह यादव महामंत्री जनपद वाराणसी की देख रेख तथा राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी जी एवं मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी मंडल महामंत्री आनंद कुमार सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता रुद्र नारायण सिंह एवं मुख्य अतिथि राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अध्यक्ष माननीय योगेश त्यागी जी थे। उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र राम,राजकुमार कुशवाहा, अजय यादव, दौलत,कृष्ण कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह कुशवाहा,अजयानन्द, अमित सिंह,,
मंत्री अनिल कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री राजेश चौहान, राहुल अग्रवाल,सुभाष चंद्र यादव,उर्मिला यादव,सुनील दूबे, जी सुनील गौतम,अशोक कुमार कोषाध्यक्ष अवधेश सिंह यादव, लेखाकार अखिलेश कुमार, आय व्यय निरीक्षक रामाश्रय यादव के नामों की घोषणा पर्यवेक्षक द्वारा करते हुए सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई। पर्यवेक्षक द्वारा निर्विरोध नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। नव निर्वाचित जिला महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि जनपद में शिक्षको की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा। जिला अध्यक्ष राधेश्याम सिंह यादव ने मंचासिन अतिथियों को बैज लगाकर माल्यार्पणकर,अंग वस्त्रम एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि हम प्रदेश के शिक्षको के साथ है हमे किसी अधिकारी का भय नहीं है। हम हर उस पीड़ित शिक्षक के साथ है। जब भी कोई समस्या आए जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री के माध्यम से मुझे अवगत कराए शिक्षकों के सभी समस्यायों का निराकरण होगा। 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालय को बंद कराना इतना आसान नहीं है। इसके लिए भी संघर्ष किया जाएगा। संगठन में होमियोपैथ के पद्धति पर चलता एलोपैथ पर नही। संगठन के साथ रहोगे तो कार्यों के होने में देर तो होगी लेकिन नुकसान कुछ भी नही होगा। ऑन लाइन उपस्थिति का विरोध जीता जागता उदाहरण है शासन स्तर पर अभी तक लंबित है।विरोध का नतीजा है कि शासन निर्णय नही ले पा रही है। जितनी भी मांगे शिक्षकों की है जब तक पूरी नही करेगी सरकार तब तक आदेश का पालन नही किया जाएगा। हम आप के साथ है जनपद के अध्यक्ष, महामंत्री आप के साथ होंगे। हम शिक्षक वेतनभोगी नही है हम चाणक्य के वंशज है,पहले भी गुरु थे आज भी है और आगे भी रहेंगे। शिक्षक अपने कार्यकाल में निलंबित नही हुआ,वेतन नहीं रोका गया,वेतन वृद्धि नही रोकी गई तो समझो की वह शिक्षक श्रेणी में नही है। मैं तो कई बार इस तरह के आदेश को चुनौती के रूप पाया हूं फिर भी आज आप सभी के बीच में प्रदेश अध्यक्ष के रूप आया हूं। निर्विरोध निर्वाचन में सम्मिलित सभी सदस्यों को एवं नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रकट करते हुए।कार्यक्रम के आयोजक मंडल को एवं मेजमान सदर ब्लाक के अध्यक्ष के पूरी टीम को सहृदय आभार प्रकट करते हुए बधाई दिए।
अंत में कार्यकम के अध्यक्ष रुद्र नारायण सिंह ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति को घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार ने किया।