गाजीपुर- लोकोत्सव का पहला दिन सत्यदेव यादव के नाम-गाजीपुर टुडे

गाजीपुर- नामांकन के पहले दिन कुल छह लोगों ने पर्चा खरीदा। लेकिन लोकदल के प्रत्याशी सत्यदेव यादव को छोड़ कर किसी ने नामांकन नहीं किया। इन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान पूरा कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। अधिकारी पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। बैरिकेडिग के अंदर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित था। बैरिकेडिग के पास पुरुष के साथ महिला पुलिसकर्मी भी रहीं। एलआइयू के अधिकारी व कर्मचारी जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दे रहे थे। लोकदल के प्रत्याशी सत्यदेव यादव बलिया के रसड़ा निवासी करीब 8.3 फीट लंबे रामलाल यादव के साथ आए। तमाम लोगों ने अपने मोबाइल में रामलाल की तस्वीर ले रहे थे। सुरक्षा के तहत सीओ सिटी डा. तेजवीर सिंह सहित कई थानों की फोर्स तैनात रही। बैरियर पर वाहनों को रोक दिया जा रहा था। यहां से लोग पैदल ही अंदर जा रहे थे।