गाजीपुर-वेद इन्टरनेशनल के एमडी नें 20 हजार मास्क बंटवाया

गाज़ीपुर: पूरा विश्व कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी से पीड़ित है। भारत भी इससे अछूता नही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश वासियो को सुरक्षित घरों में बने रहने तथा लॉक डाउन के पालन हेतु आग्रह किया था।
इस विषम कठिन परिस्थिति में उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर जिले में भारत जागृति फॉउन्डेशन ने प्रशासन का सहयोग व लॉक डाउन का पालन करते हुए प्रशासन व सामुदायिक स्वास्थ केंद्र को मास्क, सेनेटाइजर उपलब्ध कराया।

बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिस कर्मियों को बिसलरी पानी, बिस्किट, फल लगातार दिया जा रहा है।
लॉक डाउन के प्रथम दिन से भारत जागृति फॉउन्डेशन ने मास्क, सेनेटाइजर, बिस्किट, पानी, वितरण के साथ गरीब पात्र परिवार में राहत सामग्री वितरण करने का भी बीड़ा उठाया जो आज तक चल रहा है। जिससे क्षेत्र में कोई व्यक्ति भूखे पेट नही सोया होगा। भारत जागृति फाउन्डेशन से प्रेरित होकर समाजसेवी लोग भी अब आगे आ रहे है।
भारत जागृति फॉउन्डेशन के अध्यक्ष आलोक जायसवाल ने बताया कि आमजन में फाउन्डेशन के सदस्य जाकर लोगो को सोशल डिस्टेंशिंग के लिए जागरूक कर रहे है।

कहा कि लॉक डाउन की अवधि अगर बढ़ती है तो फाउन्डेशन पूरे तन्मयता के साथ आमजन गरीबो के लिए तत्पर रहेगी। फॉउन्डेशन के लोग क्षेत्र के संपन्न लोगो से मिलकर उन्हें गरीबो की मदद हेतु आग्रह भी कर रहे है जिससे ढ़ेरो सँख्या में लोग आगे आकर फॉउन्डेशन को अन्नदान व आर्थिक सहयोग कर रहे है। कहा कि लोगो के सहयोग के कारण ही भारत जागृति फॉउन्डेशन गरीबो की सेवा कर रही है।

सैदपुर के बासुपुर क्षेत्र में स्थित वेद इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर व राजपति फिलिंग स्टेशन के संचालक विनित जायसवाल द्वारा भारत जागृति फॉउन्डेशन के नेर्तत्व में 20000 की संख्या में निःशुल्क मास्क वितरित किया जा चुका है। विद्यालय द्वारा यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगा साथ साथ अब सेनेटाइजर भी वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply