गाजीपुर: शातिर बदमाश तमंचा सहित गिरफ्तार

गाजीपुर:थाना भुड़कुड़ा पुलिस टीम द्वारा एक अदद नाजायज तंमचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 प्रदीप कुमार मिश्र थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त आमिर अली पुत्र समजान निवासी ग्राम पड़री थाना भुड़कुडा जनपद गाजीपुर को एक अदद नाजायज तंमचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ बेसो नदी पुल के पास बहदग्राम तालगांव से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1. आमिर अली पुत्र समजान निवासीग्राम पड़री थाना भुड़कुडा जनपद गाजीपुर
बरामदगी –
1. एक अदद नाजायज तंमचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0स0 03/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर
2 .मु0अ0सं0 08/2023 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियन्त्रण अधिनियम 1970
3 .मु0अ0स0 46/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर
4 .मु0अ0स0 29/2021धारा 174A भादवि थाना सादात जनपद गाजीपुर
5. मु0अ0स0 48/2019 धारा 3(1) उ0प्र0 गै0 एक्ट थाना सादात जनपद गाजीपुर
6. मु0अ0स0 01/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर
7 .मु0अ0स0 24/2019 धारा (1) उ0प्र0 गै0 एक्ट थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर
8. मु0अ0स0 18/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1 .उ0नि0 प्रदीप कुमार मिश्र मय हमराह थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर