ग़ाज़ीपुर

गाजीपुर-सदस्यता अभियान में सांसद संगीता बलवंत ने झोंका ताकत

गाजीपुर -भाजपा द्वारा चलाये जा रहे अटल सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत आज राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ग्रामसभा सराय-शरीफ में आयोजित एक कार्यक्रम में सहभागिता किया।डा. संगीता बलवंत ने पूरे गाँव की महिलाओं और पुरुषों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने  का आग्रह किया जिसके बाद काफी बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में महिलायें काफ़ी अधिक थी। ग्रामवासी अपने बीच सांसद द्वारा स्वयं उपस्थित होकर भाजपा का सदस्य बनने पर काफी खुश महसूस कर रहे थे।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भाजपा भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य से कार्य कर रही है। आम जन भाजपा से जुड़ना चाहते है लेकिन विरोधियों के दुष्प्रचार के कारण वो हम तक नहीं पहुँच पा रहे हैं, ऐसे में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने यह फैसला लिया है कि भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी खुद उनके पास पहुँच कर भाजपा से जोड़ने का काम करें। आप देख सकते है कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए उपस्थित भीड़ यह दर्शा रही है कि आम लोग भाजपा की विचारधारा से काफ़ी प्रभावित है और भाजपा से जुड़ कर काफी खुश हैं।
कार्यक्रम में करण्डा मण्डल के प्रभारी मनोज बिन्द, मण्डल अध्यक्ष गोपाल राय,ग्राम प्रधान अनूप गुप्ता,राजेश बिन्द, भानु जायसवाल, संतोष जायसवाल ,कमला गिरी,अनूप बिंद , भाजपा के सेक्टर संयोजक , बूथ अध्यक्ष और पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।