गाजीपुर -सपा और मंत्री प्रतिनिधि ने पल्टी मारा

गाजीपुर -पुर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह पर दर्ज मुकदमे को सपा ने गलत ठहराया। एसपी से मिलकर इसे वापस लेने की मांग की साथ ही बिजली विभाग पर मामले में गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आरोप लगया। सपाइयों ने कहा कि मन्नू सिंह ने उद्घाटन नहीं किया। वे तो ग्रामीणों की खुशी में शामिल होने गए थे।

गुरुवार दोपहर पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला। सपा नेताओं ने एसपी से मिलकर पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह पर दर्ज मुकदमे को फर्जी करार देते हुए इसे वापस लेने की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि देवल विद्युत उपकेन्द्र का उद्घाटन मन्नू सिंह द्वारा किया गया, यह कहना गलत है। वहां केवल विद्युत उपकेन्द्र के शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। वे तो किसानों की खुशी में शामिल होने गए थे। राजनीतिक द्वेष के चलते मन्नू सिंह पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। उन पर दर्ज किया गया फर्जी मुकदमा यदि वापस नहीं लिया गया, तो कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल में निजामुद्दीन खां ,गोपाल यादव, अमित सिंह लालू, अशोक बिंद, दीपक सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, लड्डन, नन्हे, रामाशीष आदि शामिल रहे।

Leave a Reply