ग़ाज़ीपुर

गाजीपुर-सांसद डा०संगीता बलवंत के संघर्ष की कहानी, जन्मदिन विशेषांक

गाजीपुर- लोगों से अक्सर आपने सुना होगा की संघर्ष ही सफलता की कुंजी है। इसका जीता जागता एक उदाहरण गाजीपुर की वर्तमान राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत है।01 अक्टूबर 1978 को विकासखंड करण्डा जनपद गाजीपुर के बड़सरा निवासी स्वर्गीय डा०रामसूरत बिन्द उर्फ डा० सूरत बिन्द की पत्नी श्रीमती श्रीपति देवी ने एक कन्या रत्न को जन्म दिया। माता -पिता ने कन्या का नाम बड़े ही प्यार से संगीता रखा। संगीता की प्रारंभिक शिक्षा-दिक्षा परिषदीय विद्यालय में हुई।संघर्षपूर्ण जीवन जीते हुए संगीता ने एमए,बीएड, एलएलबी करने के बाद मध्य कालीन इतिहास में शोध कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त किया।वर्ष 2002 में जमानियां कस्बा के चांदपुर नई बस्ती निवासी डा०अवधेश बिन्द से विवाह हुआ।वर्तमान राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने 1997 में स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर के छात्र संघ के उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा और रिकार्ड मतों से विजय प्राप्त किया। वर्ष 2005 में संगीता बलवंत ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई।वर्ष 2017 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर गाजीपुर सदर से विधानसभा का चुनाव लडा और विधायक के रूप में निर्वाचित हुई। वर्ष 2018 में महिला एवं बाल विकास समिति उत्तर प्रदेश शासन की सभापति नामित हुई। वर्ष 2021-22 में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में डॉक्टर संगीता बलवंत को सहकारिता राज्य मंत्री बनाया गया। इसके बाद संगीता बलवंत ने राज्यसभा संसद के रूप में वर्ष 2024 में निर्वाचन हुई। डॉक्टर संगीता बलवंत को अनेकों सम्मान प्राप्त हुए जैसे सावित्रीबाई फुले सम्मान, काव्य श्री की मानक उपाधि, हिंदी सांसद, कबीर सम्मान , आदर्श युवा विधायक आदि सम्मानों से नवाजा गया। डॉक्टर संगीता बलवंत ने समाज सेवा , राजनिति के साथ-साथ लेखन का कार्य भी अनवरत किया। डॉ संगीता बलवंत ने लेखक के रूप में बचपन के वो दिन (बाल कथा संग्रह), सजा (नारी हृदय को स्पर्श करती कहानियां),मेरा प्यारा हिंदुस्तान (बाल कथा संग्रह),नेपाली लड़का( बाल कथा संग्रह),मछुआरा का बेटा (बाल कथा संग्रह),पंखुड़ियां (काब्य संग्रह), आदि साहित्यिक रचनाओं का सृजन किया। आज भी डॉक्टर संगीता बलवंत समाज सेवा, राजनीति के साथ साहित्य सृजन में लगी हुई है। वैसे तो इस लेख में राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत के जीवन के कई पहलू छूट रहे हैं,वह फिर किसी अन्य लेख में आपको पढ़ने को मिलेगा। राज्य सभा सांसद डा०संगीता बलवंत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।