गाजीपुर-सांसद डा०संगीता बलवंत 6 वें स्थान पर
गाजीपुर -देशभर में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे जोर शोर से चला रही है। यूपी में बीजेपी के सांसदों, विधायकों, विधानपरिषद सदस्यों सहित संगठन के तमाम पदाधिकारियों को मिलकर तीन करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। भारतीय जनता पार्टी ने 2 सितंबर 2024 से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया है,यह अभियान 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा । जिसके तहत राज्यसभा सांसद और गाजीपुर की मूलनिवासी डा. संगीता बलवंत को 20000 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सांसद डॉ संगीता बलवंत अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार भ्रमण करके तथा गांव गांव में चौपाल लगाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बना रही हैं। केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सदस्य बनाने वालों की सूची में राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत 6वें स्थान पर है।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि हम लोग बहुत भाग्यशाली है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है और लोगों को करा रहे हैं।आमजन भाजपा से जुड़ना चाहते हैं लेकिन विरोधियों के दुष्प्रचार के कारण वो हम तक पहुँचनें में संकोच कर रहे है।ऐसे में हम ख़ुद उनके पास पहुँच कर विपक्षी दलों द्वारा फैलाये गये और फैलाये जा रहे दुष्प्रचार का खंडन करते हुए लोगों को भाजपा से जोड़ रहे हैं।यह कार्यक्रम प्रतिदिन हम लोग कर रहे है साधारण सदस्य के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाये जा रहे है।
आने वाले दिनों में 6 वें स्थान से प्रथम स्थान पर आने के लिए पूरी तरह प्रयासरत हूं।