ग़ाज़ीपुर

गाजीपुर: सुश्री सविता सिंह एक बार फिर हुई सम्मानित

गाजीपुर: अपने सामाजिक कार्यों से निरंतर नित्य नए आयाम स्थापित कर रही जनपद की सुविख्यात समाजसेवी सुश्री सविता सिंह को एक बार पुनः अपने सामाजिक कार्यों के लिए दैनिक जागरण का प्रतिष्ठित “अचीवमेंट अवार्ड वर्ष 2025” जो शिक्षा के लिए वियतनाम की राजधानी हनोई में प्राप्त हुआ है । सुश्री  सविता जी की प्रेरणा व संरक्षण में समर्पण नामक संस्था की स्थापना वर्ष 2005 में हुई। संस्था में श्रीमती शारदा सिंह अध्यक्ष ,श्रीमती स्नेह लता सिंह सचिव व श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी संभाला।संस्था ने वर्ष 2006 में राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना किया। अपने स्थापना दिवस से आजतक संस्था अनवर सामाजिक कार्यों में लगी हुई है। संस्था वृक्षारोपण, मतदाता जागरूकता सहित तमाम सामाजिक कार्यों को निस्वार्थ भाव से करती चली आ रही है।वर्तमान समय में राजेश्वरी विकलांग शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में लगभग 150 मूक बधिर दिव्यांग बच्चे निशुल्क भोजन, वस्त्र व शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। संस्था और विद्यालय से जुड़े हुए लोग दिव्यांगों के उत्थान के लिए कौशल विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है ।इस पुरस्कार से पूर्व भी सुश्री सविता सिंह को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यो के लिए अनेक राज्य व राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।