पूर्वांचल

गाजीपुर: हत्या करने में नाकाम युवक गिरफ्तार

जौनपुर 17.03.2025 : पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर श्री देवेश सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार पाण्डेय के कुशल संचालन मे विशेष अभियान चलाकर दिनांक 16.03.2025 को थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 109/25 धारा-109/351(2)/352 भा0न्या0सं0 में वाँछित अभियुक्त अश्वनी सिंह उर्फ निशू सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी रूपचन्द्रपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त 01 खोखा कारतूस बरामद करते हुए , मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक-17.03.2025 को ऊदपुर गेल्हवा के पास गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1.अश्वनी सिंह उर्फ निशू सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी रूपचन्द्रपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर

पंजीकृत अभियोग
1.मु0अ0सं0 109/25 धारा-109/351(2)/352 भा0न्या0सं0 थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 रामसुन्दर मौर्य थाना बदलापुर जौनपुर
2.हे0का0 अजय मिश्र थाना बदलापुर जौनपुर
3.का0 शिवा सोनी थाना बदलापुर जौनपुर