गाजीपुर-हादसे में जनपद के छै लोगों की मौत

गाजीपुर। परदेश से घर वापसी के दौरान अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में जिले के छह कामगार मजदूरों की मौत हो जाने से पूरे जिले में शोक की लहर फैल गयी है। पहली दुर्घटना हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र में हुआ जिसमे सूर्यदेव सिंह यादव 57 वर्ष पुत्र स्व. निहोर सिंह यादव, निवासी गौसपुर के साथ बलिया डिपो द्वारा हरियाणा से गाजीपुर आ रहे थे तभी सूर्यदेव सिंह यादव बस स्टाप पर चाय पीने के लिए उतरे और सड़क पार करते समय ट्रक ने उन्हे टक्कर मार दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरी घटना में देवकठिया निवासी राजेश प्रजापति और उनकी पत्नी साला महेश, चचेरा भाई दीपक प्रजापति, व बच्चों और गांव के प्रमोद पाल के साथ मुंबई से अपने निजी वाहन पिकप से घर आ रहे थे। रास्ते में ट्रक ने ओवरटेक करते समय राजेश के वाहन को सीधे टक्कर मार दिया जिससे पिकप का परखच्चे उड़ गये और वह खाई में गिर गयी। घटना की खबर लगते ही जिला पंचायत सदस्य राजू कुशवाहा देवकठिया में मृतकों के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होने कहा कि इस दुख की घडी़ में हम परिवार के साथ खड़े हैं। राजू कुशवाहा ने बताया कि बहुत ही दर्दनाक घटना है। इस घटना से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। यह परिवार मुंबई में रहकर सब्जी का व्यापार करता था। लॉकडाउन के दौरान परमिशन लेकर घर आ रहे थे तभी रास्ते में यह घटना घट गयी। राजू कुशवाहा ने बताया कि मृतकों का शव देर रात उनके घर पहुंचने की संभावना है।