गाजीपुर-हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित सिह की पुत्री की दुर्घटना में मौत

गाजीपुर- करंडा थाना क्षेत्र के चहारनपुर चट्टी के पास स्थित रामबचन यादव के भठ्ठे के पास चोचकपुर की तरफ से आरही टाटा सफारी बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हो कर खाई में पलट गयी। जिसमे हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित सिंह निवासी बौरी थाना नोनहरा की बेटी की मौत हो गयी। अमित सिंह सहित तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित सिंह अपने दोनों पुत्र राजेश्वर सिंह व सोम सिंह के इलाज के लिए परिवार के साथ वाराणसी से वापस आ रहे थे तभी करंडा थाना क्षेत्र के चहारनपुर चट्टी के पास बाइक सवार को बचाने में टाटा सफारी पलट गयी जिसमे ऋचा सिंह आयु 10 वर्षपुत्री अमित सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी तथा पत्नी रिमा सिंह, ड्राइवर डब्बू व अमित सिंह व अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके दोनों पुत्र बाल-बाल बच गये। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में उनके शुभचिंतकों का कुशलता जानने के लिए तांता लग गया।