गाजीपुर -०1 कि.ग्रा.गांजा के साथ गिरफ्तार

गाजीपुर – अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 18.08.2024 को थाना बरेसर थानाध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी मय हमराह का0 देवानन्द का0 शशांक प्रताप सिंह द्वारा अवैध गांजा तस्करी, गोतस्करी, वाछिंत / इनामिया अपराधियो, चोरो / लुटेरो, वारण्टी की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु रवाना थे,थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 102/2024 धारा 8/20 NDPS Act से सम्बन्धित अभियुक्त प्रियांशु राजभर पुत्र विनोद राजभर निवासी फुल्ली सोनहरिया थाना जमानिया जनपद गाजीपुर, उम्र 18 वर्ष को 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ सिपाह नहर चौराहा थाना बरेसर से समय 05.00 बजे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
01.प्रियांशु राजभर पुत्र विनोद राजभर निवासी फुल्ली सोनहरिया थाना जमानिया जनपद गाजीपुर।
आपराधिक इतिहासः-
- मु0अ0सं0 102/2024 धारा 8/20 NDPS Act थाना बरेसर गाजीपुर।
बरामदगीः- 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः- - थानाध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी थाना बरेसर जनपद गाजीपुर।
- का0 देवानन्द थाना बरेसर जनपद गाजीपुर।
- का0 शशांक प्रताप सिंह थाना बरेसर जनपद गाजीपुर।